विद्यार्थियों की भावभीनी प्रेरक यादगार विदाई

बरेली- केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी प्रेरक यादगार विदाई दी ।मुख्य अतिथि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में योजनाबद्ध तनाव मुक्त होकर सम्मिलित हो । राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह विद्यार्थियों की भावभीनी प्रेरक यादगार विदाई है। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पूनम सिंह उपप्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह और समस्त शिक्षकों ने सफलता हेतु शुभकामनाएं दी । विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रिय इंद्रजीत सिंह और देव शंकर गंगवार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में मिस फेयरवेल महक एवं मिस्टर फेयरवेल राज को चुना गया। कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश, संजना ,निशु ,अरविंद, कशिश आदि का प्रशंसनीय योगदान रहा। संगीत वादन का कार्य सतीश जी ग्रुप और मंच संचालन शिबा अल्वी और नेहा ने किया।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *