राजस्थान-देसूरी| वकील मण्डल देसूरी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी बाबु लाल माली ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट बाबूलाल माली ने अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार माली, उपाध्यक्ष के पद पर भरत कुमार, सचिव के पद पर रमेश कोलर एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर यशपाल सिंह राणावत को शपथ दिलाई गई।
इस समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तनसिंह चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट देसूरी पियुष जैलिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट सादड़ी अंकीत दवे, तहसीलदार ईश्वर लाल खटीक , पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजावत,भाजपा नेता एवम पूर्व वकील मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, सरकारी वकील मेघसिह भाटी, राजेंद्र जोशी सहित वकील मण्डल देसूरी, रानी, सादड़ी के सदस्य गण उपस्थित थे।
पत्रकार दिनेश लूणिया