फतेहगंज पूर्वी, बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर वंदे मातरम के जयकारों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल टीम ने तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर मे किया। जिसका शुभारंभ आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय व चेयरमैन फतेहगंज पूर्वी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने किया। तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधांशु अग्रवाल व महामंत्री ओपेन्द्र कठेरिया के सानिध्य में निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर मेन मार्केट रामलीला ग्राउंड की तरफ होते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए हाईवे पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा मे जिले से जिला महामंत्री संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ चौबे, राणा अभिताभ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, घनश्याम शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, शिवम गुप्ता, प्रदीप कठेरिया, रामवीर, नितिन सिंह, अंकुर त्रिवेदी, पवन राज मिश्रा, महेश राठौर, हिमांशु मिश्रा, उधम सिंह, कल्लू कश्यप, अभिषेक विराट, देव जायसवाल, अतुल अग्रवाल, संजीव राठौर, सचिन मिश्रा, विवेक मिश्रा, सोमदत्त पाल, आकाश श्रीवास्तव आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
