मुज़फ्फरनगर – लॉक डाउन के दौरान मुजफ्फरनगर शहर में रात दिन अपनी जान और स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर शहर की तमाम कालोनियों और वार्डों में सेंट्राइज कराने वाली लेडी सिंघम पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल को आखिर आज 14 दिन के लिए किया गया आइसोलेट और उनके घर मिका विहार में चस्पा किया गया पोस्टर।जिसके चलते अब उनके घर ना कोई आ सकता है और ना ही कोई घर से बाहर जा सकता है ।
बता दें जब से लॉक डाउन हुआ है तभी से लगभग सभी वार्डों और कालोनियों में खुद पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल सैनिटाइजर एवं फागिंग व् अन्य पालिका की सुविधाओं को अपने देख रेख में खुद खड़ी होकर करा रही थी।पालिकाध्यक्ष के फील्ड में रहने से जहां कर्मचारियों का उत्साह चरम पर था तो वहीं जनता भी उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करती देखी गई यहां तक की उनके द्वारा खुद मशीनों आदि को लेकर सेनेट्राइज करते देख लोग उन्हें लेडी सिंघम भी कहने लगे थे ।
लेकिन आज जिला प्रशासन के आदेश पर थाना प्रभारी नई मंडी दीपक चतुर्वेदी द्वारा उनके घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें 14 दिन तक आइसोलेट कर दिया गया है ,
जब इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने इसे पूरा राजनैतिक षड्यंत्र बताया है उन्होंने कहा की वे शहर और शहर की जनता के साथ खड़ी है अगर मुझे घर में आइसोलेट किया गया तो कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा लेकिन मेरी कोशिश रहेगी की में घर से ही सभी को कोपरेट करूंगी साथ ही साथ उन्होंने कहा की शहर की जनता को कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार के नियमो का पालन भी करना चाहिए ।
रिपोर्ट भगत सिंह
