लंबित मांगों को लेकर आशाओं ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे धरना प्रदर्शन किया। आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष शिववती साहू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उसकी नौकरशाही और सरकार की अनदेखी के कारण हड़ताल शुरू की गई। बीती 23 दिसंबर को शासन ने उनकी मांगों पर विचार करने और जल्द वार्ता बुलाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अधिकारियों पर महिला आशा कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाये। आशा कर्मियों की प्रमुख 15 मांगों में उन्हें मानद स्वयंसेवक के बजाय सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन लागू करना, ईपीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य व जीवन बीमा सहित कई मांगें शामिल हैं। आशा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नही किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चम्पा गंगवार, जयश्री गंगवार, कमलेश, मंजू और सावित्री सहित कई आशा कर्मी मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *