बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। तीनों युवक थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गुला के निवासी हैं। तीनों बाइक से बरेली जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। इसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गूला निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनका छोटा भाई भगवान दास गांव के ही ब्रज किशोर और अजयपाल के साथ बाइक से बरेली मजदूरी करने जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी मे राधाकृष्ण कट पर रोडवेज बस कस्बे मे जाने के लिए मुड़ रही थी तभी बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे मे भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ब्रज किशोर और अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही भगवान दास के परिवार में कोहराम गया। भगवान दास शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया बरेली की ओर से आई रोडवेज बस सवारी लेने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के अंदर जा रही थी। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।।
बरेली से कपिल यादव
