रोटरी क्लबऑफ इज्जतनगर बरेली द्वारा होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

बरेली- स्थानीय बीसीटी आकांक्षा एनक्लेव के सभागार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ दीपशिखा प्रज्वल के साथ परस्पर पुष्प वर्षा के साथ किया किया गया उक्त अवसर पर रोटेरियन श्री अशोक बत्रा जी ने अपने शुभ मधुर गायन से संस्कृत संध्या का आगाज किया जिसमें रोटेरियन वीके मिश्रा जी तथा श्रीमती सुरेखा मिश्रा जी ने होली के शुभ मधुर गीतों की सराहनीय प्रस्तुति की। आज के समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार हास्य व्यंग के कवि श्री आनंद गौतम जी का अभिनंदन क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ दिनेश चंद्र शुक्ला जी के द्वारा किया गया। श्री आनंद गौतम जी ने अपनी संदेश पर हास्य व्यंग की रचनाओं के माध्यम से उपस्थित समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोटेरियन श्री संजीव सूरी जी ने तुलसी के पौधे के महत्व पर ज्ञानवर्धक वार्ता प्रस्तुत की तथा जल के साथ प्रयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रोटेरियन अनीता सिंह रोटेरियन दिलीप सक्सेना जी तथा रो0 अशोक मेहरा जी ने भी अपनी रोचक प्रस्तुतियां से होली मिलन के आयोजन को सफल बना दिया समारोह की विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला शुक्ला जी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन डा दिशा नरेश ने किया तथा संचालन रोटेरियन राजीव श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अनीता सिंह ने किया। उक्त अवसर पर रोटरी इंटरेक्ट क्लब विष्णु के संयोजक श्री प्रवीन कुमार शर्मा प्रेसिडेंट अवॉर्ड डॉ रवि प्रकाश शर्मा रोटेरियन अर्जुन अग्रवाल जी श्रीमती संगीता अग्रवाल रोटेरियन संदीप गुप्ता जी श्रीमती स्नेह लता श्रीवास्तव श्रीमती रश्मि सक्सैना इत्यादि आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *