रेस्टोरेंट मे हुक्का व दारू पार्टी का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

बरेली। रेस्टॉरेंट की आड़ मे राजेंद्रनगर के द शीशा ओशिश कैफे मे हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। प्रेमनगर पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि राजेंद्रनगर मे एसएसडी प्लाजा के पास द शीशा ओशिश कैफे एवं रेस्ट्रो में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की सूचना मिली थी। इस पर प्रेमनगर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ वहां दबिश दी। मौके से पुलिस ने कंजादासपुर निवासी अनस खान और नगरिया परीक्षित निवासी सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वहां पर भगदड़ मच गई और फरीदापुर चौधरी निवासी अनस खान, परतापुर चौधरी का राजा खान उर्फ उवैशव तीन अन्य व्यक्ति फरार हो गए। तलाशी मे पुलिस ने रेस्टारेंट से छह हुक्का, फिल्टर पाइप और शराब की चार बोतल बरामद की है। पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि अच्छी कमाई के लिए वे लोग रेस्टॉरेंट की आड़ मे हुक्का और शराब परोसते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सुहैल व अनस का चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राइवेट स्पेस पर चला डंडा चार रेस्टोरेंट पर कार्रवाई: बरेली। रेस्टोरेंट मे प्राइवेट स्पेस के नाम पर केबिन बनाकर अश्लीलता के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले चार रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इन सभी केबिन के दरवाजे और पर्दे हटवाकर उन्हें खुलवा दिया गया है। शहर के कई रस्टोरेट मे प्राइवेट स्पेस के नाम पर केबिन उपलब्ध कराकर अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा था। यहां पहुंचने वाले युवाओं से स्पेस के बदले 200-300 रुपये प्रति घंटे की दर से किराया वसूला जाता है। यह केबिन पूरी तरह से बंद होता है। जिसके चलते अंदर क्या चल रहा है। कोई नही देख सकता। इसकी शिकायते मिलने पर इज्जतनगर पुलिस ने चार रेस्टोरेंट में चेकिंग कर इन केबिन के दरवाजे व परदे हटवाकर उन्हें खुलवा दिया है। संचालकों को दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *