बरेली। न्यू रेलवे कॉलोनी रोड नंबर आठ पर प्ले ग्राउंड को दो-तीन कर्मचारियों ने अपनी कमाई का साधन बना लिया। बाहरी लोगों को प्रति मैच किराये पर ग्राउंड देकर खुद की जेब गरम करने आरोप लगे हैं। कई सालों से यह धंधा चल रहा है। मामला रेलवे के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। मैच कराने वालों के वीडियो और फोटो अधिकारियों तक पहुंचे तो मामले की जांच के आदेश हुए। जांच के बाद इसमें बड़ा खेल पकड़ा जाएगा। दोनों आरोपी कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। रेल कॉलोनी में करीब 300 के आसपास क्वार्टर हैं। पहले यहां कभी छुट्टी के दिन मैच खेले जाते थे। अब पूरे पूरे दिन मैच चलता है। वैसे तो यह ग्राउंड कॉलोनी के लोगों के लिये हैं। कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने शिकायत की है। रेल कारखाना के दो कर्मचारी ग्राउंड को किराये पर उठाते है। बाहरी लोगों से प्रति मैच 2500 से 3000 रुपये लेते है। पैसे लगाकर मैच खेले जाते हैं। एक दिन में चार-छह मैच खिलवाते हैं। क्रिकेट और फुटबाल मैच खेलते है। बुधवार को भी यहां फुटवाल मैच खेले गये। जिससे मैच कराने वाले अतिथि के रूप में दोनों कर्मचारी ही थे। किसी ने वीडियो और फोटो बनाकर अधिकारियों को भेज दिये। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हुए है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहा है कि रेलवे कॉलोनी के प्ले ग्राउंड को विभाग की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्तियों को नही दिया जा सकता है। अगर रेल कर्मचारी किराये पर उठाते हैं। पैसे लेकर मैच कराते हैं तो इस मामले में जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
