रेल यूनियन चुनाव की बिगुल पर यूनियनों ने शुरू किया संपर्क अभियान

बरेली। रेलवे यूनियनों के चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही सभी रेल यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पता चला है रेलवे बोर्ड दिसंबर मे चुनाव कराने की तैयारी मे है। इसलिए सभी रेल यूनियनों ने कमर कसकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। जनसंपर्क करके सदस्यता बढ़ाई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की टीम ने गुरुवार को भी स्टेशनों पर जाकर कर्मचारियों से संपर्क किया। अपना एजेंडा भी कर्मचारियों के बीच रखा। जिससे यदि उनकी यूनियन जीतती है तो कर्मचारी हितों में यह यह कार्य कराए जाएंगे। यूनियन के नेता राजगुरु यादव का कहना है कि उनकी यूनियन करीब दो सप्ताह से कर्मचारी संपर्क अभियान चला रही है। इसके साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जेएस भदौरिया का कहना है। दिसंबर में यूनियन के चुनाव की हलचल है। संघ ने अलग-अलग टीमें बनाकर कर्मचारियों से संपर्क अभियान शुरू किया है। यूनियन के साथ काफी संख्या में कर्मचारी जुड़ चुके हैं। जिससे आगे चलकर चुनाव में विजय श्री हासिल कर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को धरातल से लड़ा जा सके। पीआरकेएस, पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर संघ, एआईआरएफ ने भी बड़े स्तर पर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। आफिसों, स्टेशनों यहां तक रेलवे ट्रैक पर भी जाकर कर्मचारियों को सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *