सीतापुर- रेउसा मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट के टीन शेड का क्षेत्राधिकारी बिसवा अभिषेक प्रताप अजय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
सीतापुर के रेउसा मुख्य चौराहे पर अटल चौक के पास पुलिस पिकेट के लिए टीन शेड का निर्माण रेउसा के व्यापार मंडल द्वारा करवाया गया है जिसका फीता काटकर उद्घाटन क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप ने किया।
टीन सेड के उद्घाटन के उद्घाटन मौके पर मुख्यातिथि अभिषेक प्रताप व थानाध्यक्ष रेउसा मुकुल प्रकाश वर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूबेदार बाजपेई, पत्रकार संघ अध्यक्ष अखिलेश बाजपेई गुड्डू, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सोनी, दीपू बाजपेई, कोषाध्यक्ष पवन रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, प्रदीप पोरवाल राजकुमार, अजय रस्तोगी, अमित मौर्या, अवधेश पोरवाल मौजूद रहे।
– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी
