राष्ट्रीय बालगंधर्व कला महोत्सव मे चमक उठी बच्चों की प्रतिभा

बरेली। भारतीय पारंपरिक कलाओं और लोक संस्कृति को समर्पित राष्ट्रीय बालगंधर्व कला महोत्सव का आयोजन रविवार को अर्बन हाट के ऑडिटोरियम में किया गया। बालगंधर्व कला अकादमी परिवार द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बच्चों द्वारा किए सांस्कृति कार्यक्रम को देखकर वहां मौजूद प्रतिष्ठित हस्तियां विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और अभिभावक भाव विभोर हो उठे। बालगंधर्व कला अकादमी के प्रबंध संचालक और राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकार किशोर कुमार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि कला केवल प्रस्तुति नहीं, आत्मा की पहचान और हमारी संस्कृति की धरोहर है। युवा कलाकार इसे दुनिया तक पहुंचाने के वाहक हैं। महोत्सव मे बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली सहित कई शहरों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमे एसआर इंटरनेशनल, सेक्रेड हार्ट्स, हार्टमन, माधवराव सिंधिया और सेंट फ्रांसिस सहित कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता और मॉडलिंग जैसे विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईएनएसडी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन के मॉडल्स और डिज़ाइनर्स ने भी मॉडलिंग सेगमेंट में आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। महोत्सव में नृत्य प्रस्तुतियों के तहत कथक, भरतनाट्यम, लावणी, बिहू और समकालीन नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। गायन प्रतियोगिताओं में लोकगीतों और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मॉडलिंग रैंप पर पारंपरिक, एथनिक और फ्यूजन थीम्स ने आयोजन को ग्लैमर और गरिमा दोनों प्रदान की। उभरते कवियों ने सामाजिक संदेशों और अपनी भावनाओं को प्रभावी काव्य-पाठ के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान विभोर गोयल, परेश कुमार अग्रवाल, पंकज गोयल शिवानी बेदी, जीएस बेदी, सौरभ कुमार अग्रवाल, राधा सिंह, जूही गुप्ता, शुभी गुप्ता, रुचि गुप्ता, आयुष अग्रवाल, ईशा सूरी, डॉ. मेघा अग्रवाल तथा सुपरस्टार सिंगर सीजन 3 के फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *