* पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल में राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई
हमीरपुर – सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई | पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल के नेतृत्व में पुलिस लाइन हमीरपुर से सिटी फॉरेस्ट तक 4 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया | एकता दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया| एकता दौड़ में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया | एकता दौड़ में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर रवि प्रकाश सिंह, सीओ लाइन मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कोतवाल सदर दुर्विजय सिंह, क्राइम प्रभारी निरीक्षक सत्य विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संगीता यादव, रिजर्व पुलिस लाइन का पुलिस बल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग कर एकता दौड़ में हिस्सा लिया| एकता दौड़ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे अधीक्षक कार्यालय में समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई | इसी क्रम में मौदहा क्षेत्राधिकारी विवेक यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 4 किलोमीटर की दौड़ में पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया | इसी क्रम में ललपुरा थाना अध्यक्ष श्री विकास यादव ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिभाग के बाद सभी को शपथ दिलाई | चिकासी प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में 4 किलोमीटर की दौड़ के पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई | मुस्कुरा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिभा के पश्चात शपथ दिलाई | सोलर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी के नेतृत्व में 4 किलोमीटर की दौड़ के पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई | जनपद के समस्त थानों में 4 किलोमीटर की दौड़ के पश्चात सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई |