राशन घटतौली की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने राशन ब्लैक करने का आरोप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। राशन कोटे का खाद्यान्न घटतौली करने की जांच करने सप्लाई इंस्पेक्टर पहुंचे। ग्रामीणों ने कोटेदार सीमा शर्मा पर राशन ब्लैक करने व घटतौली का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि बुधवार को क्षेत्र के गांव धनेटा के कोटेदार राशन ब्लैक करने को राशन टेंपो मे लादकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने राशन का टैंपू रोकने का प्रयास किया था लेकिन तब तक टेंपो वाला राशन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर जांच को गांव धनेटा पहुंचे। इंस्पेक्टर के पहुंचते ही ग्रामीणों ने घेर लिया और कोटेदार सीमा शर्मा व राशन वितरण करने वाले देवेंद्र शर्मा पर विरोध जताया। इंस्पेक्टर ने 40 से अधिक ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने गोदाम को चेक किया। मौके पर 58 बोरी चावल व 42 बोरी गेहूं मिला। इंस्पेक्टर मोहम्मद याकूब ने बताया कि राशन घटतौली की जांच की गई है। जांच एसडीएम को सौंपी जाएगी। वही प्रधानपति जगतपाल मौर्य का आरोप है कि मौके पर मात्र 40 बोरी खाद्यान्न ही देखा गया। इस मौके पर डालचंद, दुलीराम, राजेंद्र, सेवाराम, नारायण दासज, देवेंद्र, देवदत्त, दोदराम, पुरुषोत्तम, ममता, चंद्रकली, सुमन, कुन्दनवती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *