बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला महिला इकाई द्वारा रामचरित मानस पर कही गयी अशोभनीय टिप्पणी व उनकी प्रतियो को जलाने पर रोष व्यक्त करते हुए संगठन की प्रदेश संगठन मंत्री कीर्ति पांडेय के नेतृत्व में संगठन की संगठन मंत्री पूजा दुबे के निवास स्थान पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर भगवान से ऐसे लोगो को सद्धबुद्धि देने की प्रार्थना की गयी जो सनातन के मुख्य ग्रंथ श्री राम चरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी करते है व उसका अपमान करते है। इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीति शर्मा संरक्षक निरुपमा शर्मा, उपाध्यक्ष बन्दना शर्मा, रेनू शंखधार, पूजा दुबे, गीता शर्मा, मंडल महामंत्री संध्या शर्मा, अंजलि शर्मा, मधु शर्मा, तृप्ति शुक्ला, संगीता शर्मा, अंजू मिश्रा, प्रियंका तिवारी एवं रेनू शर्मा सहित संगठन की पदाधिकारीयो व सदस्यों ने बड़ी संख्या मे भाग लिया।।
बरेली से कपिल यादव