बरेली। मंगलवार की सुबह रामगंगा रेल पुल पर किसी श्रद्धालु ने दिल्ली से बरेली आने वाली दिल्ली- बरेली एक्सप्रेस मे चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग ऐसी जगह पर की गई। जहां न तो कोई उतर सकता है और न कोई ट्रेन मे चढ़ सकता है। इंजन से लोको पायलट भी नही उतर सकता। 45 मिनट तक ट्रेन पुल पर खड़ी रही। जैसे तैसे कर प्राइवेट पेट्रोलमैन वीर सिंह को बुलाया गया। वीर सिंह ने ट्रेन के नीचे जाकर चेन पुलिंग को ठीक किया। इसके बाद इस ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। चेन पुलिंग करने वाले यात्री ने ट्रेन को तो रोक लिया। मगर ट्रेन से उतर नही सका। रामगंगा रेल पुल पर ट्रेन पौन घंटे तक खड़ी रही। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे बरेली जंक्शन पर आने वाली ट्रेन 11:05 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। लोको पायलट पीके बागची और सहायक लोको पायलट सोबरन सिंह का कहना है कि रामगंगा रेल पुल के ऊपर जब भी चेन पुलिंग की समस्या आती है तो पुल पर जाने का कोई रास्ता ही नही रहता। जिसकी वजह से घंटों इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन से उतरने के लिए फूट प्लेट का भी कोई साधन नही है। इस संबंध में पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। मेंटेनेंस के दौरान यहां दोनों साइड में फूट प्लेट लगा दी जाए। जिससे चेन पुलिंग की स्थिति मे पुल पर उतरने की व्यवस्था हो सके।।
बरेली से कपिल यादव
