राम जन्मोत्सव पर मंदिरों मे भजन कीर्तन, कन्या भोज कराया

बरेली। रविवार को रामनवमी पर मंदिरों मे आस्था का सैलाब उमड़ा। एक ओर जहां श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया तो दूसरी ओर मां दुर्गा का पूजन कर घरों में कन्याओं को भोज कराया गया। दिन भर मंदिरों में श्रीराम और माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। शाम को कालीबाड़ी और नवदेवी मंदिर में सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। देवी दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर, मढ़ीनाथ के शिव मंदिर समेत शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। घरों में हवन-पूजन हुआ। कन्याओं को भोज कराकर व्रत का परायण किया गया। शहर में कई जगह भंडारे हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोग उत्साहित नजर आए। वही श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कॉलोनी मॉडल टाउन मे रामनवमी एवं चैत्र नवमी मनाई गई। मंदिर के मुख्य पुजारी नरेश चंद्र मिश्रा ने राम जन्मोत्सव पर सुबह 7 बजे यज्ञ कराया, जिसमें 2100 आहुतियां दी गई। मां दुर्गा के दरबार में प्रचलित अखंड ज्योति को विधि विधान से महिला मंडल ने मंगल गीतों के साथ विश्राम किया। दोपहर में अखंड राम चरित्र मानस पाठ का विश्राम हुआ। महिला मंडल एवं पुरुष मंडल ने भजन सुनाए। महा आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। अजय अरोड़ा, मनमोहन सभरवाल, तिलकराज, जनक राज, राकेश नरूला, कवल नयन सपरा, उमेश धमीजा, अमित पाल, रजनीश चांदना, संजीव चांदना, बृजमोहन कक्कड़ आदि उपस्थित रहे। वही विश्व जागृति मिशन ने रामनवमी पर 34वां स्थापना दिवस एवं श्रीराम जन्मोत्सव राजेंद्रनगर स्थित भारत माता मंदिर में मनाया। महिला प्रधान ममता गर्ग ने बताया कि 33 वर्ष पूर्व आचार्य सुधांशु महाराज ने विश्व जागृति मिशन की स्थापना की थी, जो आज एक बट वृक्ष का रूप ले चुका है। महामंत्री पवन अरोड़ा ने बताया कि विश्व जागृति मिशन की देश-विदेश में सैकड़ों शाखाएं एवं आश्रम हैं, जहां जनसेवा एवं धार्मिक उत्थान का कार्य हो रहा है। वरिष्ठ उप प्रधान संजय गर्ग ने उत्कृष्ट कार्य के लिए गीता जोशी, रेनू वाष्र्णेय और राकेश अग्रवाल को सम्मानित किया। शांति बिष्ट, वंदना अग्रवाल, ममता गर्ग, रेनू वाष्र्णेय, रश्मि अग्रवाल, सबीता अरोडा, सुमन सक्सेना, ललिता अनेजा, कंचन अग्रवाल, गीतेश गुप्ता ने माता की भेंट, श्रीराम एवं हनुमान के भजनों को सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन संदीप मेहरा ने किया। गुलशन आनंद, रवि पांडे, मोहनलाल कालरा, महेंद्र गंगवार, सुमित्रा गंगवार, नरेंद्र खुराना, राजकुमार चोपड़ा, संजीव अग्रवाल, महेंद्र पाठक, राकेश गुप्ता, वेद अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *