राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बन रहा हादसे का कारण, एनएचएआई टीम ने की जांच, होगा बंद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर राधा कृष्ण मंदिर के पास कट पर लगातार हादसे हो रहे है। गुरुवार को बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई थी। कस्बे के छात्र असद अंसारी ने मामले की शिकायत पीएमओ कार्यालय मे की तो अफसरों की नींद टूटी। शनिवार को एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और कट का मुआयना किया। टीम ने पाया कि यह कट लगातार हादसों का कारण बन रहा है और इसे खुला रखना आमजन के लिए खतरे से खाली नही। जांच मे सामने आया कि शिकायत पर इससे पहले केवल एएनए कॉलेज कट को बंद किया गया था जबकि राधा कृष्ण मंदिर के पास के कट की ओर ध्यान नही दिया गया। यही लापरवाही कई जानलेवा हादसों की वजह बनी। चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी कट को बंद करने की सिफारिश की थी लेकिन उस समय कोई ठोस कदम नही उठाया गया। गुरुवार की घटना और पीएमओ तक शिकायत के बाद ही एनएचएआई की टीम सक्रिय हुई। टीम ने कट को पूरी तरह बंद करने और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। इधर, स्थानीय लोगों ने निरीक्षण के बाद राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई है कि यदि यह कट समय रहते बंद कर दिया गया तो भविष्य में होने वाले हादसों पर लगाम लग सकेगी। टीम में सहायक पेट्रोलियम अधिकारी महेंद्र पुनिया, अशोक कुमार और चौकी प्रभारी अनूप सिंह शामिल थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *