राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

बरेली। शुक्रवार को मेगा इवेंट अनन्ता (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं का सम्मान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उक्त योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता मे से किसी एक की या दोनों अभिभावकों को खोने वाले परिवार के बच्चों को बेहतर भविष्य देने हेतु संचालित की गयी है। उक्त योजना में पात्र बालक व बालिकाओं को 4000 रुपए प्रतिमाह की दर से धनराशि दी जा रही है। इसके साथ ही कक्षा 9 से कक्षा 12 के मध्य शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को लैपटॉप दिया गया। कोविड महामारी से प्रभावित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे बच्चे जो कक्षा 9 से कक्षा 12 के मध्य शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको मंत्री डॉ. अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी ने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए लैपटॉप वितरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि नारी शक्ति का अपना महत्व है नारी वर्तमान में समाज के सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है एवं प्रगतिशील समाज में अपनी भूमिका निभा रही है। पुलिस विभाग से सुश्री दीपशिखा क्षेत्राधिकारी (क्राइम), विपर्णा गौड़, आकांक्षा सक्सेना, डॉ मधु गुप्ता, नीता अहिरवार, पुष्पा सिंह, प्रवेश ग्राम प्रधान, स्वैच्छिक संगठन साकार की निहीका सचिव को अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने पर मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। 100 दिवस मे महिलाओं के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधान, महिला चिकित्सक, नेहरू युवा केन्द्र, स्वैच्छिक संगठन को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और महिला ग्राम प्रधान सैदपुर खजुरिया लाडो इसरत को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, संयुक्त निदेशक अभियोजन अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *