राजपुर कलाः तीन दुकानों मे लगी भीषण आग, लपटों मे घिरा परिवार

अलीगंज, गुलडिया, बरेली। शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर राजपुर कला मे थोक की तीन दुकानें जलकर राख हो गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझ पाई लाखों का सामान और नकदी राख हो चुकी थी। वही आग लगने पर दुकानों के ऊपर दूसरी मंजिल पर सो रहे व्यापारी का परिवार भी फंस गया। लोगों ने सीढ़ी लगाकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बा राजपुर कला में रहने वाले शुभम उर्फ बॉबी माहेश्वरी के मुताबिक उनकी मेन मार्केट मे थोक की तीन दुकानें है। जिनमें वह दवा, कॉस्मेटिक और फुटवियर की थोक बिक्री का काम करते थे। दुकानों के ऊपर दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते है। शुभम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने दुकानों से धुआं निकलता देख शोर मचाया और कॉल करके उन्हें सूचना दी। जब तक परिवारवाले जागे तब तक आग विकराल से चुकी थी और वह परिवार समेत मकान फंस गए थे। लोगों ने किसी तरह से पड़ोसी प्रदीप के मकान की छत पर सीड़ी लगाकर उनके परिवार को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना के करीब सवा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान राख हो चुका था। वही राजपुर कला मे दुकानों में आग लगने से हुए भारी नुकसान की सूचना पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *