राजकीय हाईस्कूल करतौली में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

बरेली- राजकीय हाईस्कूल करतौली फरीदपुर (बरेली) में वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० लोकेश चन्द्र, तुकमान सिहंयादव , रिटायर्ड सुवेदार नवाव सिंह प्रधान पी.टी.ए. अध्यक्ष श्रीपाल यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सक्सेना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से की। स्वागत गीत के माध्यम से छात्राओ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य प्रोग्राम, एवं नारी शक्ति, नशामुक्ति, रोड सेफ्टी सहित कल्चरल डांस प्रस्तुत किए । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पुरा छात्र सम्मेलन प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० लोकेश चन्द्र एवं तुकमान सिंह यादव ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के गुरु मंत्र बताए और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोवल बढाया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपने माता-पिता के सम्मान के प्रति वचन वद्ध रहने की प्रेरणा दी और छात्र-छात्राओं को लगातार प्रयत्न करते रहने की सलाह दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं पुरातन छात्र सम्मेलन -प्रतिभा सम्मान समारोह की सभी अतिथियों अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अजीत कुमार शर्मा, बृजमोहन, प्रशान्तकुमार, रेशम सिंग आदि का बड़ा योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि रामप्रताप देववती डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अनूप कुमार मिश्रा, राहुल सिंह, आदि ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *