रमजान मे खाने और चाय के होटलों को बंद रखें: मौलाना शहाबुद्दीन

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पवित्र है, पूरे महीने में खुदा ने 30 रोजे रखने का हुक्म दिया है। मौलाना ने अपील करते हुए कहा है कि रमजान में खाने और चाय के होटलों को बंद रखें। मौलाना ने कहा कि देखा जाता है कि मुस्लिम क्षेत्रों मे दिन में भी खाने पीने के होटल खुले रहते हैं, जिससे रोजे की पवित्रता भंग होती है। रमजान का महीना साल भर में एक बार आता है। मौलाना ने मस्जिद के इमामों से अपील करते हुए कहा कि सहरी का सिर्फ समय बताएं कि कब सहरी का वक्त खत्म हो रहा है और नमाज और दुआओं के बारे बताएं। अनावश्यक तौर पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें। इस वक्त हाईस्कूल और इंटर के एग्जाम चल रहे है। बच्चे रात व दिन मेहनत में लगे रहते है। सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम साफ सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था बेहतर रखे, ताकि रोजेदारों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *