नवाबगंज, बरेली। यूजीसी के खिलाफ शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना ने कस्बे मे जुलूस निकालने के साथ ही तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को करणी सेना के पदाधिकारी कस्बे के बाईपास चौराहे पर जमा हुए। जहां से वह जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। तहसील परिसर मे नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन कर कहा कि यूजीसी ने सभी को आपस में लड़ाने के लिए नया नियम लागू कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है लेकिन यूजीसी को इसे वापस लेकर सभी के लिए समान नियम बनाना चाहिए। जिससे आने वाले समय में किसी छात्र को फर्जी फंसाने की आशंका न हो। इसके साथ सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए समान नियम बनाए जाएं। यहां करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनित सिंह, लल्लू सिंह, दीपू सिंह, रामू सिंह, राजवीर सिंह, मुनेन्द्र सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश सिंह आदि थे।।
बरेली से कपिल यादव
