युवक की हत्या मे नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे आठ माह पूर्व युवक की हत्या मे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के हसनपुर गांव का 22 वर्षीय छत्रपाल अपने पिता के साथ खेती किसानी करता था। चार मई 2025 की रात वह गांव मे ही राम सिंह के बेटे के लगन कार्यक्रम मे दावत खाने के लिए गया था। उसके साथ गांव के ही मदन सिंह, जुगेंद, गुलाब सिंह व प्रेम सिंह भी गए थे। देर रात तक जब वह वापस घर नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नही मिला। सुबह ग्रामीण अपने बट खेतों पर काम करने गए तो कढेराम के गन्ने के खेत मे उसका शव पड़ा मिला। मृतक के भाई रवि ने उसके साथ दावत मे गए मदनसिंह, जुगेंद, गुलाब सिंह व प्रेमसिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार अगस्त को थाना नवाबगंज मे मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी मदन सिंह और जुगेंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *