बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे मौसम के करवट लेने से बरेली मे ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे है। भोर में कोहरा होने से जनजीवन धीमा होने लगा है। तापमान मे आई इस तेज गिरावट ने लोगों को दिसंबर की ठिठुरन का अहसास करा दिया। सुबह और देर शाम की हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आर्द्रता सुबह 85 प्रतिशत और शाम 66 प्रतिशत रही। पछुआ हवाओं के चलते ठंड के साथ ही गलन का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार को आसमान साफ रहा। शुष्क हवाओं के चलते तापमान में सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दिन में अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 22 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार कमजोर हुआ है। हिमालय की तरफ से आने वाली शुष्क हवाओं से बरेली और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है। वही सर्दी के चलते ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या करीब 10 प्रतिशत बढ़ गई है। ठंड में शरीर में रक्तस्राव पर असर पड़ता है। रक्तवाहिनियां सिकुड़ने की वजह से रक्तसंचार में हृदय को अधिक दबाव सहना पड़ता है और इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या है।।
बरेली से कपिल यादव
