नागल/ सहारनपुर- मेरठ में आयोजित 65 किलोग्राम कबड्डी टूर्नामेंट में आर एस कबड्डी एकेडमी सहारनपुर की टीम ने टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर एस कबड्डी एकेडमी साखँन कला तल्हेडी के छात्रों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस खिताब को कब्जाया ।कबड्डी टीम के नेशनल प्लेयर कप्तान निशान्त चौधरी निवासी चैन्देना के नेतृत्व में टीम ने प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया ।कबड्डी टीम में निशान्त चौधरी, देव ,आर्यन, जयवीर, अभिषेक, हनी, ऋतिक ,अभय ने प्रतिभाग कर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष ईश्वर पाल मुखिया, पपिन चौधरी ,सतेंद्र वैदिक ,अश्वनी चौधरी ,आशीष चौधरी ,मेमपालसिहँ,अनिल कुमार,ने टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
– सहारनपुर से मन्थन चौधरी