बरेली। मेरठ की अंडर-19 कबड्डी प्लेयर खुशी तालियान की हार्टअटैक से बरेली मे मौत हो गई। वह आजमगढ़ मे प्रतियोगिता मे भाग लेने जा रही थी। ट्रेन से जाते वक्त बरेली मे गुरुवार तड़के तीन बजे उनके सीने मे अचानक दर्द उठा। टीम मे शामिल छात्रों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान खुशी मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव लाया गया। जहां खुशी का अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि मेरठ के सरधना के गांव छुर में पवन चौधरी रहते है। वह पेशे से किसान है। उनकी बेटी खुशी तालियान सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं मे पढ़ती थी। मंडल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद उसे 10 नवंबर को स्टेट लेवल प्रतियोगिता मे खेलने के लिए आजमगढ़ जाना था। नौ नवंबर को वह घर से निकली लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि खुशी बचपन से ही होनहार थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्टस मे भी आगे थी। उसने कई मेडल और ट्रॉफी जीतकर मेरठ और अपने गांव का नाम रोशन किया था। खुशी ने क्लास 8 से कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। क्लास- 9 से वह मंडल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही थी। बेटी की मौत से पिता पवन चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि कि खुशी कहती थी। पापा मुझे स्पोर्टस मे ही गांव और मेरठ का नाम रोशन करना है। मुझे पुलिस मे जाना है और देश सेवा करनी है। पिता ने बताया कि खुशी नेशनल के लिए भी तैयारी कर रही थी। खुशी के परिवार मे एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है। बड़ी बहन की इसी साल जून में शादी हुई थी। जबकि भाई अभी अविवाहित है। परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला खेल निरीक्षक आनंद शर्मा, एसडीएम सत्यप्रकाश और तहसीलदार नटवर सिंह के अलावा खेल मंडल अधिकारी सुषमा यादव और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
