मुरारपुर के ग्रामीणों ने कच्चा नाला किया बंद, होगी आठ लाख रिकवरी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मुरारपुर के लोगों ने कच्चे नाले को पाटकर रास्ता बना लिया। कच्चा नाला मनरेगा से बनाया गया था। डीसी मनरेगा ने नाला पाटने वाले ग्रामीणों पर आठ लाख की रिकवरी निकाली है। डीसी मनरेगा ने डीपीआरओ को रिकवरी के लिए पत्र भेज दिया है। आपको बता दें कि ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मुरारपुर मे मनरेगा मजूदरों ने नाला तैयार किया था। नाला बनाने मे आठ लाख की रकम खर्च की गई। ग्रामीणों ने नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया। नाले के ऊपर रास्ता बना लिया गया। मामले की शिकायत डीसी मनरेगा से की गई। डीसी मनरेगा ने जांच की। नाला बंद पाया गया। नाले पर खर्च की गई रकम की डिटेल मंगाई गई। डीसी मनरेगा ने नाले पाटने वाले ग्रामीणों पर आठ लाख रिकवरी निकाली है। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी मनरेगा का पत्र मिला है। नाला बंद करने वाले ग्रामीणों से वसूली कराई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *