मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

मीरगंज, बरेली। थाना पुलिस और एसओजी द्वितीय की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान भैंसा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 5 सितंबर की रात ग्राम मीरनगर उर्फ नौगवां से दो भैंसे चोरी किए थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल फोन और 1550 रुपये बरामद हुए है। मुठभेड़ में आरोपी उस्मान घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर की रात अनोखेलाल निवासी मीरनगर उर्फ नौगवां के घर से अज्ञात चोर दो भैंसे चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप को दो चोरी किए गए भैंसों समेत मीरनगर उर्फ नौगवां और पैगानगरी से बरामद कर लिया था। दोनों भैंसों को उनके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। इसी मामले में एसओजी द्वितीय और मीरगंज पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उस्मान पुत्र नक्शे निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर, रामपुर और रईस पुत्र मोहम्मद शाह निवासी महेशपुरा, थाना भोट, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास तमंचा कारतूस के साथ साथ कुछ नगदी और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। उन दोनों के अलावा राशिद उर्फ गर्रा निवासी खंडिया, चुन्नन पुत्र मुन्नन कुरैशी निवासी सिरसखेड़ा और फरीद निवासी रामपुर शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों को वांछित घोषित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी उस्मान और रईस के खिलाफ रामपुर और बरेली के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज पाए गएहैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, एसओजी द्वितीय प्रभारी प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, पंकज कुमार, ब्रजकिशोर समेत एसओजी की टीम शामिल रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *