मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुजफ्फराबाद में हुआ कार्यक्रम

•भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा की मौजूदगी में ब्लॉक परिसर में 48 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

सहारनपुर -विकास खंड मुजफ्फराबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 48 जोडो को विवाह के बंधन में बंधने का अवसर मिला। यहां संपन्न कराए गये सामूहिक कार्यक्रम में एक हिन्दू और 47 मुस्लिम जोडो ने विवाह के बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू करने की शपथ ली।
खण्ड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद राहुल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेन्द्र राणा, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) चमन सिंह राणा, अर्जुन सिंह पुन्डीर, ग्राम विकास अधिकारी कमल कुमार, राजेश काम्बोज, संजय काम्बोज, ब्लाक कर्मचारी संजय सैनी, राजकुमार, ब्लाक अध्यक्ष (प्रधान संगठन)भानु प्रताप सिंह, अश्वनी सैनी, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, मौलवी शमीम, मनोज चौधरी आदि अनेक ग्राम प्रधान, गणमान्य लोग और ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *