मुख्यमंत्री का वायुसेना स्टेशन सरसावा पर किया स्वागत

सहारनपुर- सांसद राज्य सभा कान्ता कर्दम, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, विधायक रामपुर देवेन्द्र निम, देवबन्द विधायक कुंवर बृजेश सिंह के अलावा ए.डी.जी. मेरठ प्रशांत कुमार, मण्डलायुक्त सी.पी.त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी उपेन्द्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ से सरसावा एयरपोर्ट पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर ए.डी.एम.ई एस.के.दूबे, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडी एम नकुड,सीओ नकुड, गंगोह, आदि के अलावा पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के पानीपत में आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त सरसावा वायुसेना स्टेशन पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *