मीरगंज, बरेली। मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को दिव्य कृपाल इंटर कालेज में इंटर की छात्रा नंदिनी गंगवार शुक्रवार को कालेज की प्रधानाचार्य बनी। कालेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने नंदनी गंगवार को एक दिन का प्रधानाचार्य एवं सेजल चंद्रा को उप प्रधानाचार्य बनाया। छात्रा दीक्षा बेलवाल, लक्ष्मी वर्मा, मुस्कान वाल्मीकि, अरीजा, अमृता चौधरी, दीपांशी गिरि, राधिका मौर्य, गायत्री राजपूत, सुमन वर्मा और नेहा कोहली को सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी। छात्राओं ने शुक्रवार को कालेज में प्रशासन व अध्यापन कार्य संभाला। कालेज के प्रधानाचार्य ने रमेश चंद्र गंगवार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक ,राजनीतिक ,सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में समान संसाधन मिलते है। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकें और समाज में अपना स्थान बना सके। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानाचार्य नंदिनी गंगवार को रमेश चंद्र गंगवार ने प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया।।
बरेली से कपिल यादव