मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव करौरा मे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेतों मे पेड़ से लटका मिला है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नही हो सकी है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद मे उसने जान दी है। जबकि गांव वालों के मुताबिक मृतक के ऊपर कुछ कर्जा भी था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वेदराम मौर्य खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। गांव के प्रधान के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों पर टहलने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि खेतों मे यूकेलिप्टस के पेड़ से किसी का शव लटक रहा है। पास जाकर देखा तो वह वेदराम का शव था। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बही गांव वालों के मुताबिक वेदपाल के ऊपर कुछ लोगों का कर्ज भी था। जिससे वह परेशान था। इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि इस बारे में पुलिस कोई भी स्पष्ट बोलने को तैयार नही है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने कर्ज के बारे मे कोई बात नही बताई है। हालांकि फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले मे मीरगंज इंस्पेक्टर दयाशंकर का कहना है कि परिवार वालो ने बताया कि गुरुवार की रात को उसका परिवार मे ही विवाद हुआ था। पारवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव