बहेड़ी, बरेली। मिशन स्वावलंबन के तहत दमखोदा ब्लॉक क्षेत्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा नानकार मे बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इन सभी छात्राओं के द्वारा एक माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 15 छात्राओं को चयनित किया गया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका प्रीति शर्मा के नेतृत्व मे आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर मिशन स्वाबलंबन के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक किशोर, प्रमोद, पुष्पा, हरपाल, नृपेंद्र, विजय, अयोध्या प्रसाद द्वारा सहयोग किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिजवान का विशेष सहयोग रहा। बीईओ शेर सिह व बीडी आर्या, बलबीर सिंह, एआरपी अरविंद गंगवार ब्लॉक स्काउट मास्टर ने विजई बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे जिला मास्टर ट्रेनर भानु प्रताप सिंह एवं सहायक मास्टर ट्रेनर विपिन सागर, पंकज एवं पवन भी उपस्थित रहे। सभी चयनित बालिकाओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।।
बरेली से कपिल यादव