Breaking News

मिशन शक्ति हेतु फरीदपुर कोतवाली एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल विकास की निदेशक ने फरीदपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने कोतवाली में बनी महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क उचित स्थान पर बनाने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क पर सेनेटाइजर व हेल्पलाइन नम्बरों को महिला हेल्प डेस्क की दीवारों पर वाॅल पेंटिंग कराया जाए। नोडल अधिकारी ने संबंधित से महिला अपराधों के बारे में जानकारी ली। जिस पर उन्होंने निर्देशित किया कि इनके शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही की जाये तथा समय पर महिला कल्याण विभाग के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। जिससे अन्य नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हो सके। उसके बाद डॉ. सारिका मोहन ने इसके बाद कोतवाली परिसर में बने महिला कक्ष को देखा। विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी द्वारा एंटी रोमियों स्क्वाइड के बारे में जानकारी ली। एंटी रोमियो स्क्वाइड टीम एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सादा वर्दी में भी घूमें एवं क्षेत्र में ज्यादा भीड़-भाड़ बाले स्थानों को तथा विषम स्थिति वाले स्थानो पर जाएं। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने की आवश्यकता है, उनको चिन्हित कर अवगत करायें। नोडल अधिकारी ने पुलिस को आम जनता तथा महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार, कोतवाली परिसर में महिला पुलिसकर्मियों एवं आम महिलाओं के बैठने की अच्छी व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था की जाये। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जारी कार्ययोजना के अनुसार प्रचार-प्रसार कराया जाए। डॉ. मोहन ब्लाक फरीदपुर में ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुईं। जागरूकता कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, किशोरियों एवं महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, यौन अपराध, घरेलू हिंस, सुरक्षा संरक्षण, सशक्तिकरण, बाल तस्करी, बाल श्रम आदि तथा तहसील दिवस में भी मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित एक बहुत सुंदर रंगोली बनाई गयी थी। जागरूकता कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, किशोरियों एवं महिलाओं को अच्छे खाने एवं उनके पोषण, 181-महिला हेल्प लाइन, 1090-वूमेन पाॅवर हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1076- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा द्वारा संचालित महिलाओं को सहायता देने के लिये वन स्टाप सेंटर, 300 वेड कोविड अस्पताल, खुर्रम गोटिया रोड बरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेष अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त निःशुल्क अधिवक्ता हरिजिन्दर कौर चढ्डा द्वारा कानून की जानकारी से किशोरियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सौम्या वर्मा, केंद्र प्रबंधक, वन स्टाॅप सेंटर द्वारा भी उक्त विषय पर किशोरियों को जागरूक किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *