Breaking News

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को दिलाई शपथ

बरेली। बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सर्वधर्म सेवा समिति व शशि वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में शहर के शील चौराहा एवं बांके बिहारी मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं को शपथ दिलाई गई। बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षित व सशक्त बनने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 व महिला अपराध आदि की जानकारी दी गई। शशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष राशि पाराशरी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार दें जिससे इस उत्पीड़न से बचा जा सके। सर्वधर्म सेवा समिति के संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय ने नारी शक्ति को सम्मान की दृष्टि से देखते हुए सभी से अपील की। नारी मां भगवती का रूप है। प्रत्येक नारी में मां भगवती निवास करती है इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रिंसी सक्सेना, रिंकी सैनी एवं परिवहन विभाग से सपना मेहरोत्रा ने महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम मे अध्यक्षा राशि पाराशरी, डॉक्टर बीना जायसवाल, पार्वती गुरमीत, उपासना पाठक, शिखा अग्रवाल, वाणी पाराशरी, नीतू द्विवेदी, संरक्षक ज्ञानेश साहू, अवधेश शर्मा, विशाल आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *