मां सिद्धिदात्री के पूजन के साथ सम्पन्न हुए नवरात्र व्रत, कन्याओं की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

बरेली। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी व नवमी दोनो एक साथ मनाई गई। माता के आठवें स्वरूप महागौरी और नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्याओं को जिमाया। साधकों ने पाप की मुक्ति के लिए मां की साधना की। देवी मंदिरों में इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोर से ही जय माता दी। दुर्गा माता की जय-जयकार की गई। घरों व मंदिरों में सुबह से मां की पूजा शुरू हो गई। घंटे-घड़ियाल के धुनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कालीबाड़ी स्थित मां काली के मंदिर में भोर से श्रद्धालु नंगे पैर ही अष्टमी पूजन को पहुंचे। सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं। सुभाष नगर स्थित चौरासी घंटा मंदिर में भी अष्टमी पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। साहूकारा स्थित नौ देवी मंदिर में माता की पूजा की गई। माता को नारियल और चुनरी चढ़ाई। वहीं घरों में भी सुबह से अष्टमी पूजन की धूम रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। मंदिरों में मां के दर्शन करने पहुंचे। तमाम लोगों ने घरों व मंदिरों में अष्टमी पर हवन भी कराया। इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों तक में लोगों ने हवन-पूजन कराया। पुरोहितों ने विधि-विधान से हवन कराया। सुबह से ही मंदिरों, घरों में हवन-पूजन शुरू हो गया था। वही मां भगवती के नौवे स्वरूप में सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना करने के लिए देची मंदिरों में श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। घरों में कन्याओं का पूजन कर देवी भक्तों ने व्रत खोला। 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हुये थे। देवी भक्तों ने नवरात्र व्रत रखा। प्रतिदिन माता रानी की पूजा अर्चना की। नियम संयम से रहते हुये माता का ध्यान किया। नवरात्र के चलते जिले का वातावरण भक्तिमय रहा। शुक्रवार को दुर्गा नवमी का जिले भर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां भगवती के नौ वे स्वरूप में सिद्विदात्री माता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर, नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर, साहूकारा स्थित नव दुर्गा मंदिर, डेंटल कालेज रोड मनोकामना मंदिर, कालीबाड़ी स्थित कालीदेवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने माता का ध्यान करते हुये परिवार परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हे उपहार भेंट किए गये। देवी भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। शनिवार को जिले भर मे विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *