बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मारपीट के मामले मे दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार नगमा पुत्री जाफर अली ग्राम सोरहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सामने खड़ी थी उसी समय मेरा चाचा कदीर पुत्र असगर अली व उसकी पत्नी वरिसा मुझे देखकर दोनों गन्दी गन्दी गालिया देने लगे। मैने गाली देने को मना किया तो उसी समय मेरी माता हंसीरन व मेरी बहन काजल भी आ गयी। इन दोनों ने तीनों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की। इससे पहले भी कई बार यह लोग झगड़ा कर चुके है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
