आंवला, बरेली। नगर के मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने मॉर्निंग चेकिंग के नाम पर बिजली कर्मियों द्वारा घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की जाती है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। पूजा, बबली, रामबेटी, शिखा, सीमा, नीरज, मायादेवी आदि ने एसडीओ को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली अफसरों ने प्राइवेट लोगों को काम पर लगा रखें हैं, जो तड़के सुबह चेकिंग के नाम पर पर घरों में घुस जाते हैं। वह महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हैं। ऐसा ही 15 नवम्बर को इन कर्मियों ने कई संभ्रात परिवारों में किया। अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। वही बिजली विभाग के आंवला एसडीओ कामेश कुमार ने पुलिस को तहरीर एक कनेक्शन धारक द्वारा झूठे आरोप लगाने की बात कही। तहरीर मे बताया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुझे एसडीओ पर घर मे घुसकर महिलाओं से अश्लीलता करने, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया जा रहा है। 15 नवम्बर को सात बजे बजे एक्ससीएन विश्वास कुमार एवं बिजलेंस टीम, जेई मनोज कुमार यादव, पुष्पेन्द्र, प्रदीप कुमार स्वामी, रजत कश्यप आदि मोहल्ला खेड़ा मे एक मकान को चेक करने के लिए पहुंचे। वहां पिता और पुत्र मौजूद थे। बिना मीटर के बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। मीटर के बारे मे पूछने पर विभाग पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया। चोर एवं गुंडे कहकर अपमानित किया। उसी दिन घर पर मीटर भी लगवा दिया गया। उनका 2013 से बिजली बिल भी नही बना है। मीटर लगने की कार्यवाही और 12 वर्ष का बिजली बिल जमा करने से बचने को फर्जी आरोप लगाये जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
