महिला दिवस पर महिलाओं को नरमू ने किया सम्मान

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल कार्यालय इज्जतनगर मे महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 महिलाओं ने अपनी भागीदारी की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इन्वर्टिस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ निशा शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो गई है और वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं बाद में उन्होंने उपस्थित अतिथियों को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान मे अपने अपने विचार रखे। नरमू के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने महिलाओं को सम्मान में अपने विचार रखते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं औरत का कोई घर नहीं होता लेकिन मेरा मानना है कि औरत के बिना कोई घर नही होता। अंत में सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अर्चना राजपूत, सबीना बानो, सोनी बी मलिक, गीता शांत, डॉ चारू मेहरोत्रा, श्वेता अग्रवाल, रुचि वार्ष्णेय, वसुधा गुप्ता, नीतू सिंह, डॉ अजय वार्ष्णेय, विवेक कुमार गुप्ता, आशुतोष पंत ने महिलाओं के सम्मान में विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नूतन प्रकाश, रोहित सिंह, आरके पांडे, सोमनाथ बनर्जी, प्रदीप कुमार, ताजुद्दीन खां, बृजेश सागर, मोहम्मद यूनुस, कृष्ण स्वरूप द्विवेदी, नरेंद्र ठाकुर, अर्पण चौधरी, कुलदीप आर्य, आरिफ हुसैन का विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *