महिला दिवस की संध्या पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने महिलाओं को किया सम्मानित

बरेली। शहर मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा के तत्वावधान में उपजा प्रेस क्लब मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि उपनिदेशक महिला कल्याण नीता अहरिवार और विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप्ति भारद्वाज रही। मुख्य अतिथि नीता अहरिवार ने अपने संबोधन में कहा कि हमेशा वो ही समाज पुष्पित और पल्लवित हुआ है जहां नारियों को समान अधिकार और सहयोग दिया गया है। विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप्ति भारद्वाज ने कहा, ‘मैं और मेरी दोनों बेटियां भी सेवा का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हमेशा जरूरतमंदों की सहायता का ही प्रयास रहता है। इससे पहले संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। मंच संचालन कर रहे संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय और कमल श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला दिवस पर पिछले कई वर्ष से यह कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। महिला दिवस पर शहर की कई महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रभारी सुबोधिनी कटिहा, मंडल प्रभारी शुभ्रा गोस्वामी ने दिव्या गुप्ता को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोनीत किया। संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि संगठन 7 राज्यों और 100 शहरों में मातृशक्ति को जागरूक करने में जुटा है। हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना, धर्मेन्द्र सक्सेना, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, आशीष सक्सेना और उपाध्यक्ष सुधा सक्सेना, कीर्ति पांडेय, महासचिव निधि त्रिपाठी, सचिव गीतांजलि भाटिया, नीमा भंडारी, गिरीश परमाण, तजिंदर कौर, सरोज सिंह, नगमा खान, शिखा सक्सेना, मीनाक्षी, सुरक्षा रस्तोगी, डॉ. आराधना सिंह, आरती गुप्ता, डॉ. निशा शर्मा, मधु सक्सेना, गीता दोहरे, करिश्मा, गीतांजलि भाटिया, डिम्पल कौर, नैना गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रचना सक्सेना, उमा शर्मा, प्रिया भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निखिल शर्मा, आमोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजू भैया, बलराम कश्यप, आशीष मौर्या, अनिल कश्यप, विकास कश्यप, कमल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, देवी सिंह रघुवंशी, दिलीप मिश्रा, महेन्द्र टिकयानी, अनुज भारद्वाज, अंकित पाठक, राजू उपाध्याय, हरमीत सिंह, सुरेश गुप्ता आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *