महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा डॉ अमित शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक का हुआ विमोचन

बरेली। देश के विभिन्न कर्मठ, जुझारू एवं आदर्श शिक्षकों, शिक्षाविदों व विद्वत लेखकों के लेखों से सुसज्जित तथा स्वर्गीय प्रोफेसर एन.एल. शर्मा को सादर समर्पित पुस्तक ‘मेरे आदर्श शिक्षक’ का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में झारखंड प्रांत के राज्यपाल संतोष गंगवार, विधायक डी सी वर्मा, प्रोफेसर राज कुमार, डॉ अविनाश यादव द्वारा सेवा ट्रस्ट कार्यालय, निकट सूद धर्मकांटा, बरेली में समारोहपूर्वक किया गया। पुस्तक की समीक्षा डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने करते हुए बताया कि विद्या प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित तथा राज्य पुरस्कृत शिक्षक एवं राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा द्वारा संपादित इस पुस्तक में देशभर के शिक्षाविदों ने अपने-अपने आदर्श गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मार्मिक एवं हृदयस्पर्शी लेख प्रस्तुत किए हैं। इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि पुस्तक में एक आदर्श शिक्षक के व्यक्तित्व, आचरण, समर्पण और शैक्षिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया गया है। डीसी वर्मा ने शास्त्र और शास्त्र की भूमिका पर अपनी बात रखी। विमोचन अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला होते हैं और उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करते हैं। उन्होंने पुस्तक को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए संपादक एवं सभी लेखकों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। डॉ अविनाश यादव ने पुस्तक को गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को सहेजने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। प्रोफेसर राज कुमार ने अपने शिष्य डॉ अमित शर्मा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, डॉ आर के सिंह, डॉ कल्पना कटियार, डॉ नीति माहौर, श्रीकांत मिश्रा, डॉ अखिलेश, डॉ संजीव शर्मा, डॉ अजय, शिखा, तृप्ति, शुभ्रा, प्रीति, हिमांशी, विकास जैन, अरुण, डॉ बीनू, लोचन, राहुल, डॉ शिव शंकर, डॉ आदर्श कुमारी शर्मा, लक्ष्मी पाठक, कपिल जायसवाल, प्रो रीता पंत, कुसुम जोशी आदि गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन डॉ अमित शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *