महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

गाजीपुर- कांग्रेस कमेटी सदर गाजीपुर के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती शताब्दी वर्ष के क्रम में शुक्रवार को महात्मा गांधी के विश्राम स्थल आदर्श बाजार आईना कोठी पर एकत्रित होकर कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वी जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उदेश्य गांधीजी के विचार धारा सत्य और अहिंसा तथा समाज में दबे कुचले व्यक्ति को ऊपर उठाना, छुआछूत समाप्त करना आदि को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस पार्टी कर रही है। अमीरों और गरीबों के बीच जो दूरी बढ़ रही है, इसको समाप्त करने के लिए गांधी जी के रास्ते पर चलना होगा। गांधी जी के विचारों को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र संघ आगामी 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामबचन कुशवाह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटुक नारायण मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, कुसुम तिवारी, राजेंद्र गाजी, राजेश उपाध्याय, मिंटू खान, राजेश श्रीवास्तव, मिलिंद सिंह, मनोज गुप्ता, मुस्ताक अली, सुरेश तिवारी, प्रेम शंकर त्रिपाठी, तनवीर आलम, अमित यादव, सलीम खान, मोहम्मद राशिद, परवेज अहमद खान, अजय श्रीवास्तव, विवेक यादव, उषा चतुर्वेदी, अंशु पांडे इत्यादि लोग उपस्थित थे।

गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *