मनमोहक झांकियों के साथ निकली भव्य दधिकांदों शोभायात्रा

बरेली। चंद्रनगर धार्मिक समिति की ओर से रविवार को भगवान कृष्ण की 136वीं दधिकांदों शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में अखाड़े और ग्वाल बालों की टोलियों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। बालजती स्कूल के समीप सीताराम मंदिर से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने पूजन किया। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार के अलावा पर्यावरण व भारत माता की झांकी शामिल रही। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ अमन कमेटी के सदस्यों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष दिनेश दद्या ने बताया कि शोभायात्रा शुरू होने से पहले मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया। विभिन्न स्थानों होती हुई शोभायात्रा सीताराम मंदिर पर आकर समाप्त हुई। मंदिर में जिल्ला पंचायत अध्यक्ष, कैंट विधायक के अलावा पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, डॉ. विनोद पागरानी ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया। दुर्गा मंदिर के पास पार्षद राजेश अग्रवाल ने, सिंधु नगर गेट के पास मेपर डॉ. उमेश गौतम, डॉ. विमल भारद्वाज, सर्वेश रस्तोगी और राजू मिश्रा ने श्री कृष्ण के स्वरूप की आरती उतारी। मठिया मंदिर व ईसाईयों की पुलिया पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बालजती वाल्मीकि बस्ती में एससीएसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बालजती चौराहे पर वरिष्ठ जन कल्याण समिति के कार्यालय पर उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना व सचिव रवि किशन सक्सेना ने, जगतपुर पुराना शहर पनवड़िया सहसवानी टोला में वैभव भारद्वान विपुल मिश्रा, संजीव शर्मा दादा, शंकर मिश्र आदर्श मोहन शर्मा, पंकज मिश्रा ने, नवादा शेखान नई आबादी मे प्रदीप पटेल, भूदेव मौर्य, जितेंद्र मौर्य, कन्हई लाल आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वही जगह- जगह लोगों को प्रसाद के स्वरूप में पौधे भी वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री सोमपाल प्रजापति, शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, राजेश मौर्य बबलू, श्याम मनोहर गुप्ता, राहुल कुमार, डॉ. विनोद यजुर्वेदी, राजीव गुप्ता, महेश कठेरिया, प्रदीप गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, सर्वेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *