मझगवां के फुलासी गांव मे दिसंबर तक तैयार होगी गौशाला, सीडीओ ने देखा निर्माण

आंवला, बरेली। जनपद के ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत फुलासी में 1.60 करोड़ से बन रही वृहद गौशाला का सीडीओ देवयानी सिंह ने निरीक्षण कर गौशाला निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। अवर अभियंता ने उन्हें गोशाला निर्माण में धन की कमी आने की बात सीडीओ को बताई है। शनिवार दोपहर फुलासी गांव में बन रही 300 गोवंश क्षमता वाली बृहद गौशाला का निरीक्षण करने पहुंची मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सिंह ने गौशाला के निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त न किए जाने की बात कही। जेई विवेक गौतम ने गौशाला का निर्माण कार्य इसी साल तक पूरा होने की बात कही। सीडीओ ने धन की कमी नही आने देने की बात कही है। यहां के बाद सीडीओ ने ब्लाक क्षेत्र में बन रहे मुख्यमंत्री आवास योजना के 145 मुख्यमंत्री आवासों का निर्माण कार्य फरवरी माह में पूर्ण करने का निर्देश बीडीओ को दिया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारक परिवार की मुखिया को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का निर्देश दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *