मछुआरे के जाल मे फंसा मगरमच्छ, खींचा तो कर दिया हमला, जबड़े में दबोचा पैर

बरेली। बहगुल नदी मे मछली पकड़ रहा एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इसी दौरान मगरमच्छ फंस गया। मछुआरे को लगर कि कोई बड़ी मछली फंसी है। इसके बाद मछुआरा जाल को खींचने लगा। बमुश्किल मछुआरा जाल को खींचकर नदी किनारे तक ले गया फिर जैसे जाल को बाहर निकालने के लिए नदी में घुसा तो मगरमच्छ ने हमला करते हुए उसका पैर जबड़े में रख लिया। काफी संघर्ष के बाद उसने अपना पैर मगरमच्छ के जबड़े से निकाला। शोर सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंच और घायल को निजी मेडिकल कॉलेज ले गया लेकिन वह हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन ने घायल मछुआरे को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शाही कस्बे के मोहल्ला आजमनगर मे रहने वाले राशिद शुक्रवार शाम चार बजे बहगुल नदी मे जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी में जाल डालकर खींता तो जाल काफी भारी लगा। उन्हें लगा कि कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है। वह बड़ी जद्दोजहद के बाद जाल खींचकर किनारे तक ले गए। इसके बाद राशिद पानी में घुसकर जाल नदी से बाहर निकालने के लिए उसके नजदीक पहुंचे तो मगरमछ ने उनका पैर जबड़ों में जकड़ लिया। राशिद ने किसी तरह मगरमच्छ के जबड़े से अपना पैर निकाला लेकिन मगरमच्छ उनके पैर से काफी मांस खींच ले गया। हमले में राशिद गंभीर घायल हो गए। उनकी चीखपुकार सुनकर पास में मछली पकड़ रहे अन्य मछुआरे मौके पर पहुंचे और राशिद को कस्बा के निजी अस्पताल ले गए। वहां से फतेहगंज पश्चिमी स्थित निजी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। राशिद को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *