बरेली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को होटल मे आयोजित बैठक मे एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल इतिहास के महानायक नहीं, बल्कि आज भी भारत की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी का यह अभियान सरदार पटेल की एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना जाग्रत करना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर 1 नवंबर से 25 नवम्बर तक आठ किलोमीटर लंबी पद यात्राएं निकाली जाएंगी। यात्राओं में जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएं, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी हो, इसके लिए योजनापूर्वक कार्य करना होगा। प्रत्येक जिले में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ श्यामबिहारी लाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, बदायूं विधायक महेश गुप्ता, विधायक प्रवक्तानंद, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आवला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, बदायूं अध्य्क्ष राजीव गुप्ता, हर्षवर्धन आर्य, राकेश मिश्रा अनावा, पीलीभीत अध्य्क्ष संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर जिला अध्य्क्ष के सी मिश्रा, पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, पूरण लाल लोधी, वीरपाल गंगवार, प्रभु दयाल लोधी, डॉ निर्भय गुर्जर, राहुल साहू, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, रामनिवास मौर्य, राहुल दीक्षित, रविन्द्र गुर्जर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
