मंडलायुक्त ने वॉकथॉन रैली का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बनाए शहर को स्वच्छ

बरेली। सोमवार की सुबह मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के तहत बरेली स्मार्ट सिटी एलटीडी बरेली वॉकथॉन रैली का मंडलायुक्त ने वॉकथॉन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन रैली नगर निगम, पटेल चौक, चौकी चौराहा, कमिश्नरी ऑफिस, सर्किट हाउस चौराहा, आयुक्त निवास, बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड तिराहा, दैनिक जागरण कार्यालय, अक्षर बिहार, जाजेज कॉलोनी होते हुए गॉधी उद्यान पर समापन हुआ। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद बरेली स्मार्ट शहर बन रहा है उसी तरह हर व्यक्ति का दायित्व है कि शहर की सड़कों को साफ-सुथरा रखे, सड़क पर कूड़ा और थूकना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन शैली मे परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पैदल चले, दौड़े और साइकिल चलाएं, बने स्मार्ट शहर की तरह और शरीर को स्वस्थ्य रखें एवं सड़कों को भी स्वच्छ रखे। अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल ने कहा कि जो फिट है वह हिट है, स्मार्ट रहने के लिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए थोड़ा समय निकालकर पैदल चलना आवश्यक है। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ राकेश सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बहुत सी सड़कें बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि अपने शहर को स्मार्ट बनाना है तो स्वच्छता बहुत जरूरी है। इस अवसर पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी के अधिकारी, कॉलेज की छात्र व छात्राएं सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *