बरेली। कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। फिलहाल राहत के आसार नही है। जनपद बरेली शीतलहर की चपेट मे है। अधिकतम तापमान लगातार कम हो रहा है। रात ही नही दिन मे भी ठंड सता रही है। सोमवार को कुछ देर धूप के दर्शन हुए लेकिन मंगलवार को दिन भर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। बुधवार को भी धूप नही निकलने की संभावना जताई जा रही है। सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा। इससे लोगों को मुश्किल होगी। हालांकि सर्दी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को धूप निकलने के कारण ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात को ठंड ने सताया। मंगलवार को सुबह से ही आसमान मे बादल रहे। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। बादलों की ओट में बेदम सूर्य बाहर निकल नही पाए। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार को अधिकतम 13.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसमें एक दिन में 3.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार अभी दो दिन यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। बुधवार को भी धूप निकलने के आसार कम हैं। सर्द हवाएं चलती रहेंगी। न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। दो दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की आशंका है। उसके बाद पारा तेजी से नीचे गिर सकता है। शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। अगले सप्ताह से मौसम में सुधार होने के आसार जताए जा रहे है।।
बरेली से कपिल यादव