बरेली। रामपुर के मिलक मे ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन के बाद निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री देर शाम बरेली पहुंचे। बरेली मे उन्होंने एडीएम कंपाउंड स्थित अपने आवास मे शेष बचा सामान निकाला। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भावुक क्षण है। आज बरेली मे मैं अपना घर खाली कर रहा हूं। किसी भी घर को खाली करना बहुत भावुकता भरा पल होता है। इस घर को मैं सेल्यूट करता हूं। इस घर ने मुझे बहुत कुछ दिया। तमाम नए लोगों से मुलाकात हुई। देश भर के लोगों का मुझे यहां से प्यार मिला। आवास से जाते वक्त अलंकार ने अपने फेसबुक पर लिखा-यूं बिछड़ना भी बहुत आसान था ना उससे मगर, जाते जाते उसका वो मुड़कर दोबारा देखना। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई।।
बरेली से कपिल यादव
